Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। गुरुवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित राम प्रताप सिंह के नवीन प्रतिष्ठान ‘श्रीनेत रेजीडेंसी हॉल’ का विधिवत उद्घाटन डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए इसके आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वरूप की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहर में इस प्रकार के व्यवस्थित एवं आधुनिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सांसद जगदंबिका पाल ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कि बस्ती तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और निजी क्षेत्र की ऐसी पहलें जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि “श्रीनेत रेजीडेंसी हॉल” आने वाले समय में लोगों की पहली पसंद बनेगा और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती में लगातार विकास कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। ऐसे प्रतिष्ठानों से न केवल लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक राम प्रताप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पाल ने कहा कि “श्रीनेत रेजीडेंसी हॉल का शुभारंभ बस्ती के विकास और बढ़ती व्यावसायिक संभावनाओं का प्रतीक है। ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं। मैं प्रतिष्ठान के संचालक राम प्रताप सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि यह प्रतिष्ठान आने वाले समय में जिले की पहचान बनने के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।”

प्रतिष्ठान के संचालक राम प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों का स्नेह और सहयोग उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों ने नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पाल,उदय नरायन सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, प्रमोद पांडेय, दिनेश पाल, गोपेश पाल, भावेश पांडेय, रामजी पांडेय, राजेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, फुर्सत सिंह, विनय सिंह, सुभाष पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *