Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान के तहत विकास खंड साऊँघाट में भव्य जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बस्ती सदर दयाराम चौधरी,
साऊँघाट मंडल प्रभारी विजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष कामेंद्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुप्ता, जिला मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दयाराम चौधरी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का एक नया अध्याय लिखा है। आज देश का हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, गरीब और वंचित—सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो रहा है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से हम सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प प्रधानमंत्री जी ने लिया है, उसे पूरा करने में देश की जनता पूर्ण विश्वास और सहभागिता के साथ आगे बढ़ रही है।”
मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया गया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव भी साझा किए।
वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है और आने वाले वर्षों में देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *