बस्ती-जेष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर कंपनी बाग शिव मंदिर पर वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में भजन कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए ओमप्रकाश अरोरा ने बताया कि विगत 25 वर्षों से ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं की क्रम में आज कंपनी बाग शिव मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। वीर हनुमाना अति बलवाना सहित कई बजरंगबली से संबंधित भजनों को महिलाओं द्वारा गाया गया।
इस अवसर परजय प्रकाश अरोरा, विनोद सचदेवा, पवन मल्होत्रा, राम चंद्र चौधरी ,मुकश , दीपक, मोहन त्रिपाठी लक्ष्मी अरोड़ा, अंकिता, सविता, संगीता सचदेवा,नीलम,रीना , खुशी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।