Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-सपा नेता विजय विक्रम आर्य ने बताया कि बाबासाहेब अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और संघर्षों से प्रेरित होकर ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एक नए समावेशी और समतामूलक समुदाय के रूप में उभरा है।
उन्होंने ‘पीडीए’ को सामाजिक न्याय की नई सोच और सकारात्मक क्रांति बताया, जो संघर्ष के बजाय आपसी सहयोग, सामंजस्य और समानुभूति पर आधारित है।
संदेश का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के जो वर्ग सदियों से पीड़ित और वंचित रहे हैं, उन्हें भविष्य में समान अवसर, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले। यही सच्चे अर्थों में संविधान और समाजवादी मूल्यों की सफलता होगी और इन महान नेताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *