हरदिया बस्ती के इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नर्सरी से 11वीं तक प्रवेश शुरू • निदेशक कैलाशनाथ दूबे बोले – गुणवत्ता और अनुशासन हमारी प्राथमिकता • प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने छात्रों की उपलब्धियों को बताया गर्व का विषय
बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरदिया ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश सुनिश्चित कराने की अपील की है। इस वर्ष भी नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
विद्यालय के निदेशक कैलाशनाथ दूबे ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य बच्चों को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी हमारे विद्यालय की पहचान है।”
उन्होंने आगे कहा कि स्कूल में आधुनिक शिक्षा प्रणाली, प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियां आयोजित कर बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाता है।
प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में लगातार अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने न केवल जिले बल्कि राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह हमारे शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का परिणाम है।”
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में अनुशासन को विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे बच्चों में जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। इसके साथ ही डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं भी छात्रों को प्रदान की जा रही हैं।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। सीमित सीटों के चलते पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।
इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदिया एक ऐसा शिक्षण संस्थान बनता जा रहा है, जहां शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का समन्वय देखने को मिलता है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के लिए इस विद्यालय को प्राथमिकता देते हैं।