Spread the love

बस्ती,  आर्य समाज गांधी नगर बस्ती का 107वां वार्षिकोत्सव 14 मार्च शनिवार से प्रारम्भ होकर 17 मार्च 2026 तक चलेगा।
यह जानकारी देते हुए आर्य समाज गांधी नगर बस्ती के प्रधान बृजकिशोर आर्य, मंत्री मुरलीधर भारती, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 9.30 बजे तक देवयज्ञ होगा।
14 मार्च को अपरान्ह 1 बजे से 5 बजे तक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जो आर्य समाज गांधी नगर बस्ती से निकलकर कंपनी बाग से रौता चौराहे होते हुए गौरी दत्त धर्मशाला से आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में सम्पन्न होगी।
15 मार्च को अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक नारी सशक्तीकरण पर परिचर्चा तथा सायं 6.30 बजे से 10 बजे तक ‘सफल परिवार’ पर कार्यक्रम।
16 मार्च को सायं 6.30 बजे से 10 बजे से ‘टेस्ट टयूब बेबी पर भागता समाज’ पर परिचर्चा।
17 मार्च को सायं 6.30 बजे से 10 बजे तक ‘राष्ट्रीय समस्याओं का वैदिक समाधान’ पर चर्चा होगी।
इस वैदिक महोत्सव में आम जन से भाग लेने की अपील की गयी है।

    आमंत्रित विद्वानों में आर्य जगत के सुविख्यात वैदिक चिंतक, वेद वेत्ता, क्रांतिकारी एवं ओजस्वी वक्ता आचार्य योगेश जी भारद्वाज मुजफ्फरनगर, पं0 रवीन्द्र आर्य वैदिक प्रवक्ता कानपुर, पं0 मुकेश शास्त्री भजनोपदेशक गौतम नगर दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *