Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। आगामी 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी संस्थापक कांशीराम जयंती के अवसर पर     राजधानी लखनऊ के पुरानी जेल रोड पर स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर ऐतिहासिक  कार्यक्रम  आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बस्ती जनपद से निर्णायक भागीदारी के लिये जनपद के गांव-गांव जाकर लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे रैली में पहुंचे। कार्यक्रम की सफलता और बस्ती से बड़ी संख्या में भागीदारी को लेकर बसपा नेता  डा. सचिन श्रीवास्तव द्वारा बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में सघन सम्पर्क जारी है। कहा कि सम्पर्क के दौरान बसपा की सरकार में किये गये कार्यों और बहन सुश्री मायावती के उद्देश्य, लक्ष्य की जानकारी दी जा रही है।
बसपा नेता  डा. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी संस्थापक कांशीराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता में विशेष उत्साह है। बताया कि उन्होने खझौला,  परसाजाफर, कड़र, रसूलपुर, ओडवारा, सिसवा, देवरिया माफी, मुजहना, बोदवल, मुण्डेरवा बाजार के साथ ही बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में निरन्तर सम्पर्क  जारी है।
डा. सचिन श्रीवास्तव के साथ अभिनव सिंह, अंजनी पाण्डेय, ई. राजेश प्रताप सिंह, प्रद्युम्न सिंह, भाष्कर पाण्डेय, विकास, विवेक सिंह, शिवम कुमार, सुभाष यादव, मो. जावेद आदि ने निरन्तर सम्पर्क के द्वारा ताकत झोंक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *