Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद आलम एवं प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया।

विदाई समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मोहम्मद आलम ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने आशीर्वचनों से विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया। शिक्षकों ने छात्राओं के शैक्षिक एवं नैतिक विकास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय को उन पर गर्व है।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से छात्राओं को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह आपसी स्नेह, सम्मान और प्रेरणा के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन अलका पांडेय ने किया।

समारोह में मुख्य रूप से श्रीमती प्रेमलता , श्रीमती अंजुम परवीन ,  ईरम फातिमा ,  नजराना बतूल , आरिफा खातून ,  मलिक सबा अफजल सहित अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *