Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल परिसर में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर वी के अय्यर,वरिष्ठ फिजिशियन डॉ पी पी मिश्रा, डॉ अवधेश उपाध्याय राम धीरज चौधरी,विश्वनाथ चौधरी,दुर्गेश चौधरी, मनोज चौधरी, हेमंत चौधरी, अनिल चौधरी, रमजान अली, सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।
जनरल मैनेजर ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल संविधान की भावना के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। चिकित्सकों का कर्तव्य है कि वे सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार करें और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल कर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के माध्यम से श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल परिवार ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *