Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती: विभिन्न मनमोहक झांकियों के साथ 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई । लोगों ने पुष्प वर्षा करके कलश यात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन किया ।

दिन में 1:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर से राम दरबार, शिव दरबार ,भारत माता सहित विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ एक हजार से ज्यादा महिलाओं और कन्याओं ने गायत्री मंत्र और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए गांधीनगर ,कंपनी बाग चौराहा, फ़ौवारा तिराहा ,बैरीहवा रौता चौराहा ,रणजीत कालोनी चौराहा, रोडवेज चौराहा ,महिला अस्पताल के सामने होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में आकर कलश यात्रा का समापन किया ।
इससे पूर्व शांतिकुंज हरिद्वार से आए राजकुमार भृगु ने उपस्थित लोगों को सद्गुरु ज्ञान गंगा, शोभायात्रा और कलश यात्रा की योजना रचना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह आयोजन अपने आप में अनूठा है । चार दिनों तक बस्ती की धरती पर जो वैदिक और याज्ञिक कार्य संपन्न होंगे वह सबके लिए कल्याणकारी सिद्ध होंगे । इससे पूर्व उन्होंने विधि विधान से कलश पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न कराया । आचार्य जगराम ने बताया कि बस्ती में पहली बार 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है । जिसमें कार्यक्रमके पहले दिन सतगुरु ज्ञान गंगा ,शोभायात्रा ,कलश यात्रा के साथ-साथ शाम को प्रज्ञा पुराण का पूजन और संगीतमय कथा का कार्यक्रम है । जबकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को प्रातः काल में ध्यान साधना, प्रज्ञा प्रयोग, गायत्री महा यज्ञ 2:00 बजे से कार्यकर्ता गोष्टी और सायं 5 से 9 बजे तक संगीतमय प्रज्ञापुराण की पावन कथा होगी । तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होने वाला युवा सम्मेलन होगा जिसमें युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की जाएंगी ।इसी दिन सायं की बेला में मुख्य अतिथि डॉक्टर चिन्मय पंड्या अपने विचार व्यक्त करेंगे । चौथे और अंतिम दिन यानी रविवार को सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक ध्यान साधना एवं प्रज्ञा प्रयोग का कार्यक्रम होगा जबकि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार के साथ पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई का कार्यक्रम होगा ।
कलश यात्रा प्रारंभ करते समय रानी आशिमा सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ,पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ,राम कमल सिंह,राजन गुप्ता, जयशंकर, जयप्रकाश वर्मा ,एसके गोयल, जयंती कुशवाहा ,अमर सिंह, सियाराम जायसवाल, अनूप ,मनोज सिंह ,विशाल श्रीवास्तव ,मणि वर्मा, मनीष उपाध्याय, रामसागर चौधरी ,तारा पांडे, सूर्य, प्रकाश, सुमित्रा ,सविता ,पूर्णिमा निधि ,चंचलावती ,अमरनाथ चौधरी, राम सिंह, देवमणि वर्मा, विश्वास श्रीवास्तव ,जय सिंह वर्मा, विपिन लाल ,राहुल दुबे ,सुनील जायसवाल, अजय वर्मा, अनुराग मौर्य, राजन कश्यप आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *