नारद चर्चा संवाददाता
बस्ती। ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव के आकरण निलंबन के खिलाफ ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा तो सभी विकास खंडो में काम ठप और धरना चलता रहेगा ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी कर रहे हैं मनोज कुमार मिश्र ने कहां कि प्रियंका यादव ग्राम विकास अधिकारी साऊघाट को निलंबन के कारण सभी ब्लाकों पर ग्राम पंचायत सचिव ग्राम विकास अधिकारी द्वारा धरना दिया जा रहा है तथा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर हरैया ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा काम को ठप कर दिया गया है ग्राम पंचायत सचिव मांगों को लेकर अड़े हैं कि जब तक ग्राम विकास अधिकारी का निलंबन वापस नहीं तब तक धरना चलता रहेगा धरने में राम सुभाष चौधरी, संदीप चौधरी, राम सुरेश चौधरी, रामजस वर्मा, रामकिशोर शर्मा, सत्येन्द्र चौधरी, अनिल सिंह, शैलजा पाल, नेहा वर्मा, शालनी गुप्ता , प्रिया शुक्ला, अखण्ड सिंह साहित तमाम ग्राम विकास सचिव ग्राम विकास अधिकारी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।
