Spread the love

बस्ती- चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए जनपद के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ वी के वर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री माननीय बृजेश पाठक जी द्वारा सम्मानित किया गया आपको बताते चले जनपद गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए कई डॉक्टरो को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉक्टर वी के वर्मा जो विगत कई वर्षों से लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं उन्हें माननीय बृजेश पाठक जी द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर डॉ वी के वर्मा ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है जनपद वासियों ने डॉ वी के वर्मा को इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *