बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती-आज विकास भवन में नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर का ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुणेश पाल की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया । इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए अरुणेश पाल ने कहा कि विगत काफी दिनों से जिला पंचायत राज अधिकारी का पद रिक्त था, अधिकारी के आ जाने से प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलेगा, और विकास को एक नई गति मिलेगी ।इस अवसर पर मंत्री जितेंद्र अरोरा, कोषाध्यक्ष ऋतुराज पाण्डेय, मनोज मिश्रा, राम सुभाष चौधरी, विनोद कुमार यादव, चंद्र प्रकाश चौधरी ,भारत नाथ यादव आदि लोगों द्वारा नवजात जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर जी का स्वागत किया गया।
