Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साऊंघाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होने डा. अरविन्द कुमार सिंह से अस्पताल में दवाओ की स्थिति, मरीजों के उपचार से सम्बंधित जानकारी लिया। डा. सिंह ने बताया कि अस्पताल में जीवन रक्षक दवायें उपलब्ध हैं और मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करायी जा रही है।
ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाय। उन्होने इलाज कराने आये मरीजों से भी बातचीत किया। अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर पाया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार के साथ मुख्य रूप से अजय सिंह गौतम, सोनू कुमार, अनिल चौधरी, राहुल चौधरी, दीप चन्द पटेल, चन्द्रपाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *