Spread the love
बशिष्ठ पाण्डेय
अत्याधुनिक मशीनों से होगा दर्द वाली नसों का उपचार
बस्ती। रविवार को ओम आर्थोपेडिक मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल के संस्थापक हड्डी रोग के वरिष्ठ चिकित्सक डा. डी.के. गुप्ता और निधि गुप्ता ने पचपेडिया रोड  पटेल चौक स्थित हास्पिटल के सभागार में पेन क्लीनिक के बारे मंें पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी।
डा. डी.के. गुप्ता और निधि गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि पेन क्लीनिक दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। इस पद्धति से कैंसर, घुटने का दर्द, गठिया और पुराने सभी प्रकार के दर्द जो तीब्र, पुराने,   असाध्य हैं और जिनका इलाज दवा से संभव नहीं है न आपरेशन से ऐसे रोगियों के लिये पेन क्लीनिक गेम चेंजर है। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये डा. डी.के. गुप्ता ने बताया कि इस विधा में सी आर्म मशीन द्वारा गाइडेड, अल्ट्रासाउन्ड मशीन द्वारा गाइडेड आर.एफ. मशीन, पी.आर.पी. मशीन और ओजोन थेरेपी द्वारा दर्द वाली नसों का उपचार किया जाता है। अभी तक ऐसे मरीजों को उपचार के लिये गोरखपुर, लखनऊ जाना पड़ता था जो गरीब और साधनहीन मरीजों के लिये आर्थिक बोझ था। अब यह सुविधा ओम आर्थोपेडिक मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल  पर उपलब्ध हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *