Spread the love
बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। आज बनकटी नगर पंचायत में नवनिर्वाचितभाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी, समस्त सभासद गण,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह , रविचंद्र पांडेय ,विवेकानंद शुक्ल , मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय जी , परमात्मा यादव, लल्लन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी,सहित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि विवेकानंद के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह स्वागत समारोह न केवल उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाता है कि हम सब मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनसेवा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *