Spread the love

 बशिष्ठ पाण्डेय

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित साऊघाट विकासखंड के कठनौली, इटौवा कटहरा में जन चौपाल किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा श्रीमती मनीषा सिंह जी एवं विशिष्ट स्थिति प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव सिंह मौजूद रहे मुख्य अतिथि मनीष सिंहने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता रीढ होते हैं और कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में मजबूत स्थिति में है महिलाओं को 33% का आरक्षण नेताजी ने बहुत संघर्ष किया है महिलाओं की भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को लेकर चलने का कार्य करती है।
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राजभर ने कहा कि फरवरी माह में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती सभी ब्लॉकों में मनाई जाएगी। बस्ती में संगठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है पार्टी आगामी चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत ,ग्राम प्रधान, को सभी चुनाव लड़ा करके बस्ती में और मजबूत स्थापित करेगी। महिला मंच मंडल अध्यक्ष एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी देवी राजभर ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर शराब बंद करेगी तभी गरीबों का कल्याण होगा, समाज संगठित होकर अधिकार लेना चाहता है। प्रदेश सचिव सीता राजभर एवं जिला अध्यक्ष पूजा राजभर ने कहा आने वाला समय हम लोगों का होगा, मंडल उपाध्यक्ष अवधराम चौधरी ने कहा कि माननीय नेताजी हमेशा संघर्ष, गरीबों पिछडो, दबे कुचले समाज, के लोगों का करते रहते हैं। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष साऊ घाट जगराम राजभर, विधानसभा उपाध्यक्ष रामपाल राजभर, ब्लॉक उपाध्यक्ष सनी देओलराजभर निशा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, सही तमाम महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *