रामनगर विकासखंड में मोदी और योगी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री जी का सीधा लाइव प्रसारण लाभार्थियों को दिखाया गया।। इसके बाबत जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह ने बताया कि स्वामित्व योजना भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई, एक महत्वकांक्षी योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार और स्वामित्व प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की भूमि को डिजिटल रूप में रिकॉर्ड करने का कार्य किया है, जिससे उन लोगों को अधिकार मिले जिनके पास पारंपरिक रूप से भूमि का कोई दस्तावेज नहीं था। इस प्रमाणपत्र से ग्रामीण नागरिकों को न केवल कानूनी अधिकार प्राप्त होता है, बल्कि उन्हें अपनी संपत्ति पर बैंक लोन लेने अन्य आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने का भी अधिकार मिलता है। इससे ग्रामीण जीवन में सुधार के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी महोदय ADO पंचायत विभिन्न विभाग के Ado’s पंचायत के अध्यक्ष पंचायत के सचिव गुण मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह मंडल महामंत्री गिरजेश यादव मोहित गुप्ता आदित्य धर द्विवेदी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।।