Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। भाजपा के नेताओ की सोच इस निम्न स्तर पर पहुंच गई है कि वह महिलाओं का आदर करना तो दूर उनके लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोगकर अपनी असली मानसिकता दिखा रहे हैं। राकेश पांडेय गांधियन ने कहा कि आदरणीय प्रियंका गांधी जी के खिलाफ भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का दिया हुआ बयान उनकी घटिया सोच और विछिप्त मानसिकता का प्रमाण है। गांधियन ने कहा कांग्रेस सांसद एवम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी पर भाजपा नेता एवम दिल्ली विधानसभा में कालकाजी के भाजपा प्रत्याशी रमेश विधूड़ी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की जानी चाहिए जो प्रियंका जी की नही बल्कि देश आधी आबादी का अपमान है और यह बयान महिला विरोधी सोच उनके नेताओ की तुच्छ शब्दावली से साफ झलकती है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को देश की आधी आबादी से हाथ जोड़ कर माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *