बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठनौली की निवासिनी रूपा देवी पत्नी संतराम व पार्वती देवी पत्नी राजाराम विगत दो वर्षों से अपने जिंदा होने का सबूत समाज कल्याण विभाग को दे रही हैं इस संदर्भ में समाज कल्याण विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न होने से नाराज सुभासपा बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया गया इसके बाबत जानकारी देते हुए सुभासपा नेता बृजभूषण मिश्रा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दोनों वृद्ध महिलाओं को कागजों में मृत दिखा दिया गया जिससे दोनों महिलाओं का वृद्धा पेंशन बंद हो गया समाज कल्याण विभाग में वह लगातार दो वर्षों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है इसी संदर्भ में हम लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन सौंपते समय सुभासपा नेता शिव प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष ओंकार पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
