Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स बस्ती में स्पोर्ट्स डे के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूरो किड्स के बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक अमरमणि पांडेय  ने चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, चित्रांश क्लब के समाजसेवी प्रकाश मोहन श्रीवास्तव की उपस्थिति में विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया।
विभिन्न प्रकार के आयोजित खेलों में प्रत्येक समूह के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।प्ले वे जलेबी रेस में काव्यांश प्रथम,रुद्रांश द्वितीय,सूर्यांश तृतीय,म्यूजिकल चेयर में शिव्या प्रथम, सूर्यांश द्वितीय ,रुद्रांश तृतीय,यूरो नर्सरी फ्रॉग रेस में दिग्विजय प्रथम,अरसलन द्वितीय,सूर्या तृतीय,बॉल रेस में अरसलान प्रथम,बबली द्वितीय,अथर्व तृतीय,यूरो जूनियर बैलेंसिंग बॉल में शिवांश प्रथम,कीर्ति द्वितीय,वेदांशी तृतीय,स्पून रेस मेंअभिनन्दन प्रथम,मयंक द्वितीय,शिवि तृतीय,यूरो सीनियर स्क्वाट रेस में युवराज प्रथम,अयांश द्वितीय,प्रत्यक्ष तृतीय, कोन बैलेंसिंग बॉल में ओजस प्रथम,अशद द्वितीय,तेज तृतीय विजयी रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमरमणि पांडेय ने कहा कि यह आयोजन हमारे बच्चों को खेलों के माध्यम से सीखने और संगठित होने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *