Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

रामनगर ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष श्यामनाथ चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष व रामनगर मंडल के मंडल चुनाव अधिकारी अश्वनी उपाध्याय मौजूद रहे जबकि ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशकांत सिंह के प्रतिनिधि प्रशांत सिंह ने आए हुए सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशांत सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में बूथ अध्यक्ष का बड़ा महत्व होता है और बूथ पर पार्टी की जिम्मेदारी उसी की होती है उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है इससे स्पष्ट है कि आने वाले सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के सहयोग से बनती रहेगी। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री गिरजेश कुमार मिश्रा गिरजेश यादव के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *