Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी. यह पार्टी भारतीय लोकतंत्र को बनाने वाले सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक है। यह केंद्र और राज्यों दोनों में अपनी मौजूदगी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी पार्टी है। यह प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भी है। संगठन का गठन भी लोकतान्त्रिक रूप से हो भाजपा की प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत संगठनात्मक चुनाव 2024 के सन्दर्भ में शनिवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अथिति के रूप में भाजपा के प्रदेश मन्त्री एवं जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी जिला सह चुनाव अधिकारी राम सिंगार ओझा व आनन्द सिंह कलहंस ने चुनाव सम्बन्धी मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया। जिसमे बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति, संगठनात्मक चुनाव से सम्बंधित विधान व नियमावली की विशेष चर्चा, चुनाव की पूर्व व पूर्ण योजना बनाने के आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी ने कहा बूथ समिति के चुनाव 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर के मध्य संपन्न होंगे। बूथ समिति चुनाव के बाद मंडल और जिला संगठन के चुनाव होंगे। इसके पूर्व सभी मंडलो में 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक मंडलो की बैठके होनी है जिसके लिए मण्डल चुनाव अधिकारी की घोषणा की गई। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा यह संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह से निष्पक्षता और व्यवस्थित रूप से होगी।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा मण्डल की कार्यशाला सार्वजनिक स्थान गरिमामयी वातावरण के साथ केन्द्र नगर क़स्बा में करनी है। कार्यशाला में मण्डल में निवास करने वाले वरिष्ठ नेता, मण्डल के पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र चुनाव अधिकारी आपेक्षित है।
कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।
इस मौके पर यशकांत सिंह, पवन कसौधन, अनूप खरे, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, , अनिल दुबे, अरविन्द पालदेवेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, बाल कृष्ण तिवारी पिन्टू, रोली सिंह, अश्वनी उपाध्याय, चन्द्र शेखर मुन्ना, केडी चौधरी, ब्रह्म देव यादव देवा, अखण्ड प्रताप सिंह, मानस भूषण राम त्रिपाठी, कुंवर आनन्द सिंह, कृष्ण कुमार दुबे, देवेन्द्र सिंह, आशीष शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, वैभव पाण्डेय, कुन्दन लाल वर्मा, दुष्यंत विक्रम सिंह, सुनील सिंह, विद्या मणि सिंह, अभिषेक कुमार, सहित मण्डल अध्यक्ष मण्डल महामंत्री एवं मण्डल सदस्यता प्रमुख मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *