Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल ने बीआरसी बनकटी पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में  अंग वस्त्र और उपहार का वितरण किया। कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य के जीत का पर्व है। जिस प्रकार से मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने समाज के सभी वर्गों को आदर दिया उसी तरह समाज के समृद्ध लोगों का दायित्व है कि वे खुशियों को जरूरतमंदों के साथ साझा करें।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल की पहल सराहनीय है। समाज के सम्पन्न  लोग  मिलकर पर्व त्यौहारों को और अधिक समृद्ध कर देेते हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष  एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हर घर तक खुशियां पहुंचे। रसोइयों में  अंग वस्त्र और उपहार का वितरण कर अरविन्द पाल ने एक सृजनात्मक पहल किया है।
अंगवस्त्र और उपहार वितरण में मुख्य रूप से चंद्रशेखर शर्मा, रामरेखा चौधरी, रामचन्द्र शुक्ल, मोहम्मद इकबाल, आदित्यनाथ तिवारी, दीपक चौरसिया, नीलम, बिंद्रावती, संजूलता, राघवेन्द्र उपाध्याय शारदा प्रसाद चतुर्वेदी,  राजेश सिंह, पवन कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार पाल, विनोद यादव, नवीन कुमार चौधरी, मोहम्मद कामरान, जसवंत कुमार, विशाल पाल, अतुल पाल के साथ ही अनेक शिक्षक, शिक्षा मित्र, रसोईया उषा देवी, मीरा देवी, रंजना देवी, प्रमिला देवी, सुमन पाल गीता देवी, इंद्रावती, रंभा पाल, सुमन, किरन, संतरा आदि शामिल रहे। रसोईयों को जब दीपावली का उपहार मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *