नवरात्र शुरू होते ही देश भर में गरबा डांडिया रंग छड़ी बिखरने लगता है। इनर व्हील क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।खूबसूरत पोशाक और डांडिया की खनक ने गरबा में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें गेम ,लकी ड्रॉ , डांडिया क्वीन आदि थे। सेल्फी पॉइंट में भी जबरदस्त भीड़ देखी गईं। क्लब की अध्यक्ष कला अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि में गरबा खेल कर देवी मां की आराधना की परंपरा रही है। इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने और मातृत्व शक्तियों में उत्साह व सकारात्मकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान संगीता अग्रवाल, आभा सिंगल, चित्रांश क्लब महिला विंग की संरक्षिका रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, प्रतिमा श्रीवास्तव,अनीता अग्रवाल, कृष्णा गोयल, सरिता, सविता बथवाल ,उमा, शालिनी भनिरामका, रिंकी सावलानी, शशि बथवाल, आशा अग्रवाल, कमल गाड़ियां, सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रही।