बशिष्ठ पाण्डेय
विगत कई वर्षों से कंपनी बाग से भव्य ज्योति यात्रा निकल रही है इसी क्रम में विजयादशमी के दिन जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी कमल सेन द्वारा भव्य ज्योति यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर देखा गया कि जनपद के कई गणमान्य लोग इस ज्योति यात्रा में शामिल हुए। इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाज सेवी कमल सेन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से आस्था के इस माहपर्व पर ज्योति यात्रा निकाली जा रही है इस बार इस ज्योति यात्रा में विश्व प्रसिद्ध भव्य गंगा आरती, वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और इसके साथ ही साथ पंजाब से आए हुए कलाकारों द्वारा गतका कार्यक्रम किया गया ज्योति यात्रा में रजत सेन, हिमांशु सेन, ओमप्रकाश अरोरा जयप्रकाश अरोरा, पवन मल्होत्रा के साथ सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, युवा भाजपा नेता विनय प्रताप सिंह सोनू, काजू श्रीवास्तव ,गोपेश्वर त्रिपाठी, हिंदू युवा वाहिनी के विनय सिंह, कन्हैयालाल, विमल अरोरा व लक्ष्मी के साथ बड़ी संख्या में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
