oplus_0
Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

रौता चौराहा स्थित शनैश्चराय मंदिर पर अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन के साथ भव्य आरती का हुआ आयोजन ।रौता चौराहा स्थित शनैश्चराय मंदिर पर नवरात्र के अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्या पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जेपी तिवारी,राकेश दुबे शामिल हुए ।कन्या पूजन कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में अमरनाथ सिंह,राकेश सिंह,दीपांशु सिंह मौजूद रहे ।इसके पश्चात भव्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया। मंदिर के पुजारी पंडित सरोज मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन के साथ आरती का आयोजन किया जाता है। आरती के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश शुक्ला, हेमंत मिश्रा, सतेंद्र श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव, भावेश पांडे,राजन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *