Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

जय पूर्वांचल व्यापार मंडल बस्ती सम्बध्द अखिल भारतीय उद्योग व्यापार बस्ती ने की स्व रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग।
बस्ती।
माँ भारती के अमर सपूत, गौरवशाली भारत के शिल्पी, भारतीय संस्कृति में रचे बसे, महान राष्ट्रभक्त,स्वदेशी के प्रणेता, समरस जीवन शैली, गरीबों के पोषक, भारत में औद्योगिक क्रांति के जनक पूज्य रतन टाटा जी का निधन भारतीय उद्योग जगत, अर्थव्यवस्था के लिए अपूरणीय क्षति है। रतन जी टाटा के निधन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि । हमारी ये भी मांग है कि रतन जी टाटा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय।
उक्त भाव विह्वल उद्गार जय पूर्वांचल व्यापार मंडल सम्बध्द अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती के अध्यक्ष सुबाष चंद्र शुक्ला ने व्यक्त किया। अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना, राम विनय पांडे ने स्व टाटा को राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का आधार स्तंभ बताया। वरिष्ठ महामंत्री राजीव पांडे ने कहा कि पारसी समाज के रतन जी टाटा ने जिस प्रकार समरस हो देश में गरीबी उन्मूलन, चिकित्सा सेवा, अर्थिक विकास का नेतृत्व किया उसके लिए रतन जी सदियों याद किए जाएंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मे इंद्र भुजा पांडे, महेंद्र नाथ पांडे हरिओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह गौतम, पंकज त्रिपाठी, समीर नरूला ,अवधेश, प्रिंस, अशोक जी, प्रखर प्रताप सिंह, लालजी शुक्ल, अमरेंद्र कुमार राम जियावन चौधरी, रोहित अग्रवाल, शिव सागर पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *