Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

योगी सरकार में गुंडा माफिया जेल के अंदर-ओम प्रकाश राजभर

भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के तत्वावधान में शोषित वंचित समाज जोड़ो महारैली आदर्श इंटर कालेज सल्टौआ गोपालपुर के परिसर में आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार में कैविनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकार की उपलब्धियो की चर्चा से संबोधन की शुरुआत की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पर कहा मोदी सरकार ने महिलाओं को आगे बढने के मार्ग को प्रसस्त किया है।यह कानून पारित होने वाला है।कहा एक नया कानून जीरो पावर टिलर लागू होगा प्रदेश में 58 हजार गावों मे सर्वे होगा।प्रत्येक गांव मे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 15 से 20 परिवार चिंहित किए जाएगें।जिनको सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ कर समृद्ध किया जाएगा।विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा विपक्ष कहता है ला एंड आर्डर नही है।सपा के शासन में विपक्ष घूम रहे थे तब नही दिखाई पड़ रहा था।योगी सरकार में अपराधी जेल में या जमीन के नीचे हैं।विपक्ष दंगा कराना चाहता हैं।वह योगी सरकार में संभव नही है। 22 साल पहले प्रदेश में राजभर समाज को कोई नही जानता था। अब जागरूक होने पर सभी दलों के लोग राजभर समाज को अपनी तरफ करना चाहते है।पंचायत विभाग मे 70 हजार नौकरियां भरने की तैयारी चल रही है।कहा अपने बेटा बेटी पढाओ सरकार नौकरी जरुर देगी।कहा सावित्री बाई फूले का परिश्रम से परिणाम देश के सर्वोच्च पद पर द्रोपदी मुर्मु जी है ।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर ने कहा जब तक हम अपनी लड़ाई स्वंय नही लड़ेगे विकास की दौड़ मे पीछे छूट जायेंगे।कहा क से कबूतर की शिक्षा से नही क से कंप्यूटर से की आवश्यकता है।संविधान की दुहाई देने वाले संविधान की धज्जियां उड़ा चुके है।जाति जनगणना की वकालत करने वाले जातियों का शोषण किया है।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक दूधराम,यशकांत सिह,दुष्यंत विक्रम सिंह,पूर्व विधायक रामललित चौधरी ,विनोद राजभर,धर्म प्रकाश चौधरी,राधिका पटेल,मनोज राजभर, शोभाप्रसाद चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज राजभर , मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर , दयाशंकर राजभर ,अमन राजभर,प्रमोद चौधरी,रजनीश चौधरी,वृजभूषण मिश्र,लक्ष्मी राजभर,संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *