Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

कुदरहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनहरा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का छठवा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे निःशुल्क स्वास्थ कैंप लगाकर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श व इलाज किया गया।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० अश्वनी यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गायघाट बालकृष्ण त्रिपाठी ‘पिंटू बाबा’ ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिसमे विभिन्न कार्यक्रमों और सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
उक्त स्वास्थ्य कैम्प में डॉ अश्वनी यादव द्वारा विभिन्न प्रकार के 205 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमे 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजो की बीपी ,शुगर की जांच की गई। और लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान समस्त एएनएम, आशा तथा आशा संगिनी द्वारा लाभार्थियों के साथ कैम्प में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महंथ पाल, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर पवन सिंह, सुनील कुमार, शाह आजम, दीनानाथ वर्मा, चांदनी वर्मा, रागिनी राव, डॉ० रजनी यादव, अनुपमा, स्वेता पाल, राघवेंद्र त्रिपाठी, कुसुम चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *