मिल्कीपुर-अयोध्या कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौंजा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता परिजनों को मिला है। घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब परिवार के सदस्य दूसरे घर पर गए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतका के शव को परिवार के सदस्यों ने फंदे से उतार लिया था। पुलिस की सूचना पहुंचे नायब तहसीलदार मिल्कीपुर ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है। मृतका विवाहिता के पिता और भाई ने मारने पीटने और हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इटौंजा गांव निवासिनी 26 वर्षीय विवाहिता रशीदा पत्नी सिरताज का बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर शव फंदे से लटकता मिला। परिजन पुलिस को सूचना देते हुए शव को फंदे से नीचे उतार लिए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मृतका के भाई अब्दुल कादिर उर्फ सोनू व पिता मोहम्मद जलील ने आरोप लगाया है कि आए दिन बेटी को मारा पीटा करते थे मंगलवार को और बुधवार को भी मारा पीटा था बेटी ने फोन करके सब हम लोगों को बताया था। मेरे दामाद सिर ताज द्वारा सूचना दी गई कि आपकी बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इतना कहते हुए रोने लगा और कहा कि मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं किया है इसकी इन लोगों द्वारा हत्या की गई है। थाना कुमारगंज पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
