Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
रुधौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड नं०15 के केवटहिया की 28 वर्षीया
एक महिला को घास काटने के दौरान खेत में एक विषैले साँप ने दाये पैर में काट लिया जिससे इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
रुधौली नगर पंचायत के केवटहिया की रहने वाली उर्मिला पत्नी सुग्रीम गुरुवार की शाम पांच बजे अपनी सास दुखना देवी के साथ पशुओं के लिए घास काटने के लिए घर से दूर स्थित अपने खेत में गई थी। जहां घास काटने के दौरान उर्मिला के दाएं पैर में किसी विषैला सर्प ने काट लिया।
सांप के काटने पर तुरंत उर्मिला ने अपने सास से सर्प को काटने की बात कही वह किसी तरह अपने बहू को घर लेकर आई। और घटना की जानकारी जैसे ही चेयरमैन धीरसेन निषाद को मिली सूचना मिलते ही चेयरमैन ने आनन -फानन में वाहन से महिला को सीएचसी रुधौली भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *