Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शुरू किया सदस्यता अभियान

बस्ती, 15 सितम्बर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के 40 वें स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ0 शीला शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर आनलाइन सदस्ता अभियान शुरू किया गया। डा. शर्मा ने महिलाओं को सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी हैं और देश को आजादी दिलाने में पार्टी का अविस्मरणीय योगदान रहा है।

उन्होने महिला कांग्रेस के गठन के उद्देश्य, उपलब्धियों और मौजूदा क्रिया कलापों की विस्तार से जानकारी दी। कहा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत तमाम महिलाओं को पार्टी से जोड़ना है। महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर पार्टी से जोड़ना और उनके अधिकारों के लिये निरन्तर संघर्ष करना है। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी बस्ती की उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शुक्ला, प्रगति सिंह, राधिका देवी, मायादेवी, विमलाराठी, रेखा देवी, शकुंतला देवी, नीलम विश्वकर्मा, सोनी मिश्रा, सरिता देवी, नाजमा, सोनी गुप्ता, रागनी, कलावती, रन्नोदेवी, देवता देवी, विमला देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने आनलाइन सदस्यता लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा सदस्यता अभियान जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *