Spread the love
बस्ती। वन नेशन वन इलेक्शन से ठीक पहले बीजेपी देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया है। 2 सितंबर को दिल्ली और 3 सितंबर को प्रदेश स्तर पर शुरू हुए इस अभियान में बस्ती में भाजपा के अब तक बस्ती में 35 हजार से अधिक सदस्य बन गए है, लेकिन साढ़े तीन लाख के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महासम्पर्क अभियान बुधवार से शुरू हुआ है। महासंपर्क अभियान के तहत अगले 11 से 17 सितंबर तक बीजेपी के सभी कार्यकर्ता  अपने-अपने बूथ पर जाकर नए लोगों को पार्टी की रीति और नीति से जोड़ने का काम करेंगे।
7 दिन महासंपर्क अभियान: जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि पहले चरण के तहत इस अभियान को और गति देने के लिए 11 से 17 सितंबर तक महासंपर्क अभियान शुरू किया है। इस दौरान जो बूथ से वंचित रह गए हैं, उन्हें अप्रोच किया जाएगा। इस महासंपर्क में सब की सामूहिक जिम्मेदारी रहेगी। छोटे से लेकर बड़े नेता सभी बूथ स्तर पर आम जनता को पार्टी की नीति और रीति से जोड़ते हुए सदस्यता दिलाएंगे। अब तक इस अभियान में करीब 35 हजार सदस्य बन चुके हैं। इस महासंपर्क अभियान के जरिए अगले 7 दिन में यात्रा 1 लाख से ऊपर चला जाएगा।
इसी क्रम में कप्तानगंज मण्डल के रजौली शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 259 नरायनपुर पर घर घर जाकर लोगो को जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर इं वीरेन्द्र मिश्रा जी, मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि, महामंत्री शिव बहादुर मौर्य, महामंत्री मनोज ओझा, आई टी जिला संयोजक रवि तिवारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी विजेंद्र तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, सुभाष तिवारी, रणविजय सिंह, पंकज पटेल, विजयसेन, पाले तिवारी, बूथ अध्यक्ष शरद चन्द्र तिवारी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *