बशिष्ठ पाण्डेय
गणेश चतुर्दशी और बाराह वफात के त्यौहार को लेकर थाना परिसर में क्षेत्राधिकार सत्येंद्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए और शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का विश्वास दिलाया।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने सभी गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों से उनकी समस्याओं और मूर्ति विसर्जन के तीथ के बारे में एक-एक करके जानकारी प्राप्त किया सभी मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजकों ने पुलिस के विश्वास दिलाया की त्यौहार और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से रहेगा ,वहीं आगामी 16 तारीख को बारह वफात के दिन निकलने वाले जुलूस के बारे में चर्चा किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर निराकरण करने की बात कही, श्री तिवारी ने कहा कि त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से कानून के दायरे में रहकर त्यौहार मनाए पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील होकर कानून व्यवस्था बनाने मे लगी हुई है किसी भी नई परंपरा का शुरुआत ना करें और ना ही किसी अन्य व्यक्ति को अपने कार्यों से तकलीफ दे, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर 112 नंबर डायल करें साथ ही अपने क्षेत्र के पुलिस कांस्टेबल और थाना अध्यक्ष को अवगत कराएं।
