Spread the love

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव के दो घरों से रविवार की देर रात को चोर 14 बकरियों को उठा ले गए।घटना से गांव में दहशत   व्याप्त है।पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गयी है।  गांव निवासी बरसाती राजभर अपने 10 बकरियों को पतरे से बनाये गए कमरे में बकरियों को बांधकर घर के बरामदे में सोया था।रात को आये चोरों ने पतरे के कमरे का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें बंधी दस बकरियों को उठा ले गए।उसके पड़ोसी राजपत राजभर की चार बकरियों को भी उठा ले गए।बताया जा रहा है कि जब चोर बकरियों को उठा कर ले जा रहे थे तब बस्ती के एक व्यक्ति की आंख खुल गई।उसने चोरों से कहा कि बकरियों को कहा ले जा रहे हो तब उन चोरों ने उसे तमंचा सटा कर चुप रहने को कहा। वह व्यक्ति डर कर चुप रह गया।जब चोर बकरियों को लेकर चले गए तब हो ष्षोर मचना ष्षुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *