Spread the love

बस्ती: हर्रैया थानाक्षेत्र में आनलाइन ई-टेण्डरिंग में प्रयोग किए गए स्टांप का दुबारा नोटरी बयान हल्फी में प्रयोग कर फर्जीवाड़ा किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने हरिजनपुर बाबू गांव निवासी रामरतन गौड़ की तहरीर पर अरुण तिवारी निवासी सहसराव, घनश्याम निवासी पूरेहासिम, महेन्द्र पाठक निवासी ग्राम पूरे गुमान समेत पांच लोगों पर कूटरचना करके स्टाम्प पर पार्टनरशिप एग्रीमेंन्ट(सहमति) पत्र तैयार करना तथा नोटरी द्वारा सत्यापित कराये जाने जो पहले ही आनलाइन ई-टेण्डरिंग में प्रयोग किया जा चुका है, दुबारा उसी स्टाम्प का प्रयोग नोटरी बयान हल्फी के रुप में प्रयोग कर फर्जीवाड़ा किए जाने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *