Spread the love
बस्ती सदर ब्लॉक के चिलवानिया ग्राम सभा के बनकटवा गांव में स्थित प्रथमिक विद्यालय के परिसर में  शनिवार  को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2018 की सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़े जाने के संबंध में खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सचिव जीतेन्द्र अरोरा ने योजना के संबंध में पात्र तथा अपात्र के विषय में नए मानको की विस्तार से जानकारी दी तथा गांव के लोगो ने ध्यानपूर्वक सुना उसके बाद  गांव के कई लोगो ने कहा कि हम लोगो के पास आवास नहीं है हम लोग छप्पर  व पन्नी तानकर रह रहे है इन जैसे कई लोगो का आधार जमा करा लिया गया है जांच होंगी जो पात्र होगा उसे आवास दिया जाएगा इस मौक़े पर  ग्राम प्रधान धर्म राज सोनकर पंचायत सहायक बबिता  पूर्व प्रधान राजेश सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रसांत सिंह राजन अनुज प्रजापति, कोताल यादव राम नाथ यादव, लोरिक तारा प्रसाद मैंना देवी सहित तमाम लोग रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *