Spread the love

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय विक्रम आर्य ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मईपुर मदरहवा और रामपुर बंधे का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में महादेवा विधानसभा क्षेत्र से कई बन्धो की हालत दयनीय है सरयू नदी के कटान से ग्रामीणों में दहशत है।
उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थिति की गंभीरता को नजरंदाज करते हुए अधिकारी अपने मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि बंधे के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए और बंधे का स्थाई निराकरण कराया जाए। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष रिंटू यादव, गोविंद आर्य, रामपाल यादव, गुड्डू प्रधान, गुलशन यादव, धर्मेंद्र यादव, रंगीलाल चौधरी ,गोपाल यादव ,आयुष चौधरी और रवि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ª

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *