बस्ती सदर ब्लॉक के महसो ग्राम सभा के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2018 की सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़े जाने के संबंध में खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सचिव जीतेन्द्र अरोरा ने योजना के संबंध में पात्र तथा अपात्र के विषय में नए मानको की विस्तार से जानकारी दी तथा गांव के लोगो ने ध्यानपूर्वक सुना तथा गांव के कई लोगो ने कहा कि हम लोगो के पास आवास नहीं है हम लोग पन्नी तानकर रह रहे है इन जैसे कई लोगो का आधार जमा करा लिया गया है जांच होंगी जो पात्र होगा उसे आवास दिया जाएगा इस मौक़े पर ग्राम प्रधान अशोक वर्मा पंचायत सहायक अर्शी खान सहित तमाम लोग रहे
