Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कार्यालय बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों का आपसी परिचय कराया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भरद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी एवं रवि कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करेंगे तथा अपने घर की छत पर पार्टी का ध्वज फहराकर फोटो सरल ऐप एवं सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे भाजपा कार्यालय, बस्ती में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
पूर्व संध्या पर जिला कार्यालय को पुष्पों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। दीप प्रज्वलन कर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या उत्साहपूर्वक मनाई गई तथा महिला पदाधिकारियों द्वारा कमल पुष्प की सुंदर रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *