Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। 19 वर्ष के जीशान अहमद सिद्दीकी के ए.आई. तकनीक से विकसित पंजाबी गीत भारत समेत दुनियां के डिजिटल प्लेटफार्मो पर धूम मचा रहे हैं। बस्ती सदर तहसील परिसर के निकट के निवासी 19 वर्ष के जीशान अहमद ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में अपने अनुभव, सपनों और उपलब्धियों को साझा किया। डा. जी.डी. सिद्दीकी के पुत्र जीशान अहमद लखनऊ के मूल निवासी है और हाई स्कूल तक की शिक्षा सेन्ट जोसेफ और इण्टर मीडिएट लिटिल फ्लावर बस्ती से किया। जीशान अहमद इस समय नेशनल पी.जी. कालेज लखनऊ में बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र है। जीशान अहमद द्वारा तकनीक से रचे लगभग 20 गाने भारत और अनेक गाने विदेशों में धूम मचा रहे हैं। वे पंजाबी गायकों से सर्वाधिक प्रभावित है। उनका कहना है कि उनके गीतों में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये बहुत कुछ है। रैप सांग से लेकर जीशान अहमद गीतों में लगातार प्रयोग कर रहे हैं। 70 के दशक के गीतों से लेकर अब तक की यात्रा में जीशान अहमद समूची दुनियां में अपने माता-पिता की प्रेरणा से इस क्षेत्र में नये प्रतिमान स्थापित करना चाहते हैं। उनके द्वारा ए.आई. तकनीक से विकसित पंजाबी गीत की दुनियां भर में धूम है और अनेक डिजिटल प्लेटफार्म पर जीशान को सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *