Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती, 11 सितम्बर। नगर पंचायत नगर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा स्थापित हुई। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने समारोह पूर्वक प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि उनके विवार युवाओं के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे। कहा देश की समृद्ध विरासत को सम्मान देना नगर पंचायत का दायित्व है। उन्होंने नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के बाद इसे राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने का दृढ़ संकल्प दोहराया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सन 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा दिए गए प्रसिद्ध भाषण की स्मृति में उसी तिथि पर प्रतिमा स्थापित करना अविस्मरणीय कदम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए विवेकानंद जी की सूक्तियां प्रासंगिक है ।उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रतीक चिन्हों और प्रतिमाओं की स्थापना हमारी पीढ़ियों को गौरवान्वित करता रहेगा। श्री राना ने कहा कि अमर बलिदानी स्थली नगर में जन सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। । अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नगर पंचायत नगर शासन की मंशा के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराने हेतु कृत संकल्पित है। इस अवसर पर देवेश धर द्विवेदी, इष्टदेव धर द्विवेदी, कायस्थ वाहिनी के संस्थापक पंकज भैया, चित्रांश क्लब के अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त, कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के जिला अध्यक्ष शतेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार प्रजापति, मयंक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सभासद विजय जायसवाल, विजय साहनी, राजेश पाण्डेय, दिनेश चौरसिया, संजय सोनकर, सत्यराम निषाद, बिन्दु लाल, अखिलेश यादव, संदीप कुमार, राम सजन यादव, यशराज के के, पप्पू सिंह, चंद्र मौली धर द्विवेदी, सूरज द्विवेदी, अनुराग दूबे, अतुल दुबे, जगदीश पांडेय, शतीश मिश्र, प्रदीप निषाद, राम बरन भारती , राकेश पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन प्रसिद्ध भजन गायक अविनाश श्रीवास्तव, ने किया। इसके पूर्व सैकड़ों लोगों ने स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *