बस्ती मंडल में सिद्धार्थनगर जिले के एक 5 वर्षीय बच्चे अर्शलान का नवयुग मेडिकल सेंटर, बस्ती में की गई सफल किडनी स्टोन दूरबीन विधि सर्जरी
जनपद सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत रहने वाले हसमतुल्लाह के बच्चे जो कि एक वर्ष से गुर्दे की पथरी से पीड़ित था।जिले में बच्चे की पहली सफल पीसीएनएल (परक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी) दूरबीन विधि द्वारा सर्जरी जनपद के अनुभवी सर्जन डॉ. अभिजात कुमार द्वारा किया गया । इसके बाबत जानकारी देते हुए डॉक्टर अभिजात कुमार ने बताया कि इतनी कम उम्र में इस तरह का ऑपरेशन बहुत ही चैलेंज के रूप में था लेकिन पूरी टीम के प्रयास से ऑपरेशन सफल रहा और बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
सर्जन डॉ. अभिजात कुमार के साथ एनेस्थीसिया डॉ. संदीप पाठक , ओटी सहायक राजदेव, राजकुमार यादव, चंद्रभान राम प्रकाश गुप्ता, जावेद अहमद और नर्सिंग स्टाफ श्रीमती अनीता यादव, अंजलि त्रिपाठी, श्रद्धा त्रिपाठी, अमृता सिंह, रागिनी और अकिता सहित पूरी नर्सिंग टीम शामिल थीं।
