Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

चिकित्सा शिविर में 113 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श एवं दवाएं।

भानपुर, बस्ती। मंगलवार को भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम सिसवा बुजुर्ग में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा एवं नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। नि:शुल्क शिविर में कुल 113 रोगियों की जांच कर दवा वितरित किया गया।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होनें कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से सीधे आमजनमानस लाभांवित होगी। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होगा। कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनता का स्वस्थ्य रहना भी बहुत जरूरी है। हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। यदि समय पर स्वास्थ्य की जांच कर कर रोग का पहचान हो जाए तो बड़े से बड़े रोग आसानी से ठीक हो जाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। इस धन को सुरक्षित रखने से जीवन सुरक्षित रहेगा। कहा कि सेवा करने के लिए पद की कोई बाध्यता नहीं होती। यदि नीयत अच्छा है तो हर प्रयास का परिणाम अच्छा आता है। कैंप में डॉ. शरद श्रीवास्तव के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने रोगियों का वायरल फीवर, दर्द, बीपी, शुगर आदि की जांच की और उचित परामर्श एवं दवा दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन रूरल अवेयरनेस फ़ॉर कम्युनिटी इवोल्यूशन एवं युवा विकास समिति के द्वारा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. राम जी शुक्ल ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और अनुचित खान पान के कारण हृदयरोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

टीम में कमला सिंह, बृजेश पांडेय, अमरनाथ तिवारी, प्रीति, शालिनी, पुष्पा, राजेंद्र बारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उमाकांत शुक्ल ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अभिषेक पटेल, विशाल दूबे, रौनक दूबे, हनुमत सहाय दूबे, राम मूर्ति दूबे, इंद्रदेव दूबे, राम निरंजन चौधरी, हरिराम गौड़, रामकिशोर, राजकुमार यादव, राम सोचन यादव, रामदुलारे, विनय दूबे, राम भरत यादव, दिलीप कुमार पांडेय, केशव चंद्र, उदय प्रकाश पांडेय, राज नारायण शुक्ला विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *