Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती, 19 मई।
एक देश एक चुनाव पर आज नगर पंचायत नगर सभागार में प्रबुद्ध समागम हुआ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वन नेशन वन इलेक्शन गोष्ठी के जिला समन्वयक श्री पवन कसौधन ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में आर्थिक बोझ को कम करने के लिए एक देश एक चुनाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जी ने लिया है उसको एक जन आंदोलन का रूप देते हुए समाज के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव की मूलभूत आवश्यकता हम सभी को है। कार्यक्रम संयोजक राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि एक देश एक चुनाव की व्यवस्था लागू होने पर देश आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए यह कानून मील का पत्थर साबित होगा। श्री राना ने इसे शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे जहां देश मे बार बार आचार संहिता के नाम पर विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे वहीं निर्वाचित जन प्रतिनिधि भी स्वतंत्र होकर अपना कार्यकाल पूरा कर सकेंगे। कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर एस एन सिंह ने कहा कि देश के लिए यह कानून प्रत्येक दशा में लाया जाना चाहिए। सभासद राजेश पाण्डेय ने एक देश एक चुनाव कानून की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी प्रकार एक देश एक शिक्षा व्यवस्था तथा एक देश एक स्वास्थ्य व्यवस्था भी होना चाहिए। भाजपा नेता जगदीश पांडेय, रणविजय गौतम, श्रुति कुमार अग्रहरि, सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव, नियाज़ अहमद, शिवम् कसौधन, श्याम सुंदर सिंह, संजय पाण्डेय, शतीश मिश्रा, राम सजन यादव , तुलसी राम, बिंदू लाल सोनकर, विजय साहनी, विजय जैसवाल, चंद्र मणि मिश्रा, राज कुमार चौधरी, प्रदीप निषाद ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *