Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। अपना दल के प्रदेश महासचिव बनकटी विकास खण्ड के पगार निवासी संजय सिंह पगार के पुत्र इं.अंशुमन सिंह ने गलगोटियाज यूनिवर्सिटी से एम टेक सिविल में 9.3 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इं.अंशुमन सिंह को गलगोटियाज यूनिवर्सिटी नोयडा के वार्षिकोत्सव में स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया। इं.अंशुमन सिंह ने बताया कि वे इंजीनियरिग के क्षेत्र में नये प्रयोग कर देश हित में कार्य करना चाहते हैं। उन्होने स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का मान बढाया है।
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद महेश शर्मा के साथ ही अनेक विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में इं.अंशुमान सिंह को गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *