Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हवेली खास का शानदार परिणाम
विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसने सभी को खुशी से भर दिया। कक्षा 12वीं में तृषा जैसवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। फिरदौस बेगम को 95.4 प्रतिशत और ऋषु बौद्ध को 93 प्रतिशत अंक मिले।
कक्षा 10वीं में हर्षित श्रीवास्तव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। अविरल प्रताप सिंह को 95.2 प्रतिशत और युवराज पांडे, सिमरन कसौधन, शिवांश पांडे, अद्वैत तिवारी और शीतल यादव को 95 प्रतिशत अंक मिले।
विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी और सभी शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *