Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हवेली बस्ती में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आरंभ प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में इंचार्ज हर्षिता पांडे, वंदना पांडे, और वेद प्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का संचालन स्वाती सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।
नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों की माताएं अपने बच्चों के साथ समारोह में शामिल हुईं। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में मां की महत्ता और उनके अनुशासन, समर्पण, त्याग, और बलिदान की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मां एक समंदर है, जिसकी ममता की गहराई को माप पाना या उनकी महिमा की व्याख्या कर पाना मुश्किल है। आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आज अपनी माताओं को सम्मानित कर रहे है। मां का स्थान हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम में अदीबा, पूनम, शुभांगी, रंजना, कंचन, पूजा, रेनू, सीमा सिंह सहित सभी शिक्षिकाएं और बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *