Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में शहरी क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हो रही है इसी क्रम में जनपद के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर के सामने भव्य माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गई। आपको बताते चले विगत कई वर्षों से मल्होत्रा मेडिकल स्टोर के मालिक पवन मल्होत्रा और उनके सहयोगियों द्वारा माता रानी की मूर्ति स्थापित होती आ रही है आज इसी अवसर पर गायत्री मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान से माता रानी की मूर्ति स्थापित की गई इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए पवन मल्होत्रा ने बताया कि माता रानी की प्रेरणा से हम लोग भव्य माता रानी की मूर्ति स्थापित करते हैं और दूर दराज से गांव के लोग आकर माता रानी के दर्शन का लाभ लेते हैं। प्रतिमा स्थापित होते समय मुख्य रूप से हिमांशु सेन, रजत सेन, मुकेश, ओम प्रकाश अरोरा, शिवम खत्री, पप्पू, विनय, कुंज बिहारी सहित बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *